लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक गांव में एक सप्ताह में 66 ग्रामीण हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 4, 2020 09:47 IST

Open in App

जालना (महाराष्ट्र), चार दिसंबर महाराष्ट्र के जालना जिले के खानपुरी गांव में पिछले एक सप्ताह में 66 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण दहशत फैल गयी है।

जालना तहसील के खानपुरी गांव की आबादी 1700 है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी रहमानी शकील ने बताया, ‘‘26 नवंबर और तीन दिसंबर के बीच गांव में 66 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।’’ उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को 35 ग्रामीणों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

एक अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर को गांव के करीब 200 लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे जहां पर लोगों ने कथित तौर पर कोविड-19 संबंधी हिदायतों का पालन नहीं किया, इसके बाद गांव में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे।

शकील ने बताया, ‘‘हमने जालना में कोविड-19 निर्दिष्ट अस्पताल में सभी 66 मरीजों को भर्ती कराया है।’’

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,100 से ज्यादा मामले हैं और 323 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज