लाइव न्यूज़ :

देश के 18 राज्यों में ब्लैक फंगस के 5,424 मामले, गुजरात और महाराष्ट्र में सबसे अधिक

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई देश के 18 राज्यों में म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के अबतक कुल 5,424 मामले आए हैं जिनमें सबसे अधिक मामले गुजरात और महाराष्ट्र के हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया,‘‘ एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की नौ लाख खुराक केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए आयात की है। इनमें से 50 हजार खुराक प्राप्त हो चुकी है और तीन लाख अतिरिक्त खुराक अगले सात दिन में उपलब्ध हो जाएंगी।’’

कोविड-19 पर बने मंत्रियों के समूह (जोओएम) की 27वीं बैठक को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि गुजरात में ब्लैक फंगस के 2165 मामले आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 1188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्यप्रदेश में 590, हरियाणा में 339 और आंध्र प्रदेश में 248 लोगों के म्यूकोरमाइसिस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, ‘‘म्यूकोरमाइकोसिस के 5,424 मामलों में 4,556 मरीज पूर्व में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे जबकि 875 मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोविड-19 की बीमारी नहीं हुई थी। वहीं, 55 प्रतिशत मरीज मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त हैं।’’

मंत्री ने बताया कि 19 राज्य पहले ही म्यूकोरमाइकोसिस को महामारी अधिनियम के तहत अधिसूचित बीमारी घोषित कर चुके हैं। इसके तहत ऐसे मामलों की जानकारी सरकारी अधिकारियों को देनी होती है।

अनुवांशिकी अनुक्रमण के बारे में वर्धन ने बताया कि 25,739 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया जिनमें से 5,261 में वायरस के बी.1.617 प्रकार का पता चला।

कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए भारत द्वारा किए जा रहे प्रयास की जानकारी देते हुए हर्षवर्धन ने बताया कि लगातार 11वां दिन है जब नए मामलों के मुकाबले देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।

उन्होंने कहा, ‘‘आज लगातार आठवां दिन है जब नए मामलों की संख्या तीन लाख से कम रही जो सकारात्मक संकेत हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘इस समय देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27 लाख है जो कुछ सप्ताह पहले तक 37 लाख थी।’’

हर्षवर्धन ने बताया, ‘‘अबतक हम देशवासियों को टीके की 19.6 करोड़ खुराक दे चुके हैं। राज्यों के पास अब भी 60 लाख खुराक मौजूद है और 21 लाख खुराक मुहैया कराने की प्रक्रिया में हैं।’’

उन्होंने रेखांकित किया कि केंद्र सरकार पहले ही रेमडेसिविर की 70 लाख खुराक और 45,735 वेंटिलेटर राज्यों और केंद्र शसित प्रदेशों को सौंप चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे