लाइव न्यूज़ :

महरम के बिना हज पर जाएंगी 5162 महिलाएं, सबसे अधिक केरल से, हज समिति ने जारी की विज्ञप्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2024 7:14 PM

हज समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘हज-2024 मे 70 वर्षीय और उससे अधिक आयु के 6370 और बिना महरम वाली 5162 महिलाए के आवेदन प्राप्त हुए। ये संख्या पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है। इन दोनों श्रेणियों में सभी आवेदकों का चयन बिना लॉटरी किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत से इस साल 5,162 महिलाएं ‘महरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज के लिए जाएंगीभारत से महरम के बिना हज पर जाने वाली महिलाओं की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या हैहज समिति ने कहा, बिना महरम वाली महिलाओं के सर्वाधिक 3584 आवेदन केरल से प्राप्त हुए

नई दिल्ली: भारत से इस साल 5,162 महिलाएं ‘महरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज के लिए जाएंगी और इनमें सबसे अधिक 3584 महिलाएं केरल से हैं। भारत से महरम के बिना हज पर जाने वाली महिलाओं की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। भारतीय हज समिति ने हज-2024 के लिए सोमवार को कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के जरिये हज यात्रियों का चयन किया। 

हज समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘हज-2024 मे 70 वर्षीय और उससे अधिक आयु के 6370 और बिना महरम वाली 5162 महिलाए के आवेदन प्राप्त हुए। ये संख्या पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है। इन दोनों श्रेणियों में सभी आवेदकों का चयन बिना लॉटरी किया गया। 

हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियाकत अली अफाकी बताया कि बिना महरम वाली महिलाओं के सर्वाधिक 3584 आवेदन केरल से प्राप्त हुए, जबकि तमिलनाडु से 378, कर्नाटक से 249, महाराष्ट्र से 166, उत्तर प्रदेश से 141, तेलंगाना से 130, जम्मू-कश्मीर से 82, मध्य प्रदेश से 72, गुजरात से 64 और दिल्ली से 50 आवेदन मिले थे। 

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश से 44, पश्चिम बंगाल से 40, राजस्थान से 33, बिहार से 30, असम से 29, पुडुचेरी से 19, छत्तीसगढ़ से 14, उत्तराखंड से 10, झारखंड से 9, गोवा और ओडिशा से 5-5, लद्दाख से 3, लक्षद्वीप से 2, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से एक आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

अफाकी ने कहा, ‘‘70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सर्वाधिक 1306 आवेदन महाराष्ट्र से प्राप्त हुए हैं, जबकि केरल से 1250, उत्तर प्रदेश से 586, जम्मू-कश्मीर से 530, कर्नाटक से 514, तेलंगाना से 376, गुजरात से 292, हरियाणा से 274, तमिलनाडु से 214, मध्य प्रदेश से 204, राजस्थान से 190, बिहार से 136, असम से 104, दिल्ली से 80, पश्चिम बंगाल से 84, झारखंड से 56, उत्तराखंड से 44, आंध्र प्रदेश से 42, छत्तीसगढ़ से 34, मणिपुर से 32, उड़ीसा से 12, लद्दाख से 4, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडोमान एंड निकोबार से 2-2 आवेदन प्राप्त हुए हैं।’’ 

गौरतलब है कि हज समिति का 1,40,020 का कोटा निर्धारित है, जबकि 1,74,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। 

खबर भाषा एजेंसी

टॅग्स :Haj DepartmentHaj Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहज यात्रियों की मदद के लिए सभी मुस्लिम कर्मचारियों को अवसर दिए जाने की मांग, याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

कारोबारHajj 2023: हजयात्रियों को विदेशी मुद्रा के लिए एसबीआई से मिलेगी विशेष कार्ड की सुविधा, डिजिटल भारत में ‘कैशलेस हज’ पर जोर, इस साल 175025 लोग हज पर जाएंगे

भारतजम्मू-कश्मीर में पहली बार सबसे अधिक तीर्थयात्री करेंगे हज, सर्वाधिक 132 महिलाएं भी जाएंगी सऊदी

भारतदिल्ली हज कमेटी चुनाव में भाजपा की हुई जीत, कौसर जहां चुनी गईं नई अध्यक्ष

भारतहज में ‘वीआईपी कोटा’ खत्म करने का फैसला, मंत्री ईरानी ने कहा-आम लोगों को अधिक फायदा हो, जानें आखिर क्या है कोटा प्रणाली

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मैं AAP को वोट दूंगा, अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे', दिल्ली की एक चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

भारत'मोदी सरकार पाकिस्तान के परमाणु बमों से नहीं डरती, पीओके वापस लेंगे', झांसी में बोले अमित शाह

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब