लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कच्छ में मिला 5000 साल पुराना मानव कंकाल, पुरातत्व विभाग दो महीने से कर रहा था खुदाई

By नियति शर्मा | Updated: March 12, 2019 19:01 IST

पुरातत्ववेत्ता ने बताया कि खुदाई के दौरान 300 वर्ग मीटर के कब्रिस्तान में करीब 250 कब्रें मिली हैं, इन 250 कब्रों में से अब तक 26 कब्रों की खुदाई हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदो महीने की खुदाई में पुरातत्‍व विभाग को 250 से ज्यादा कब्रें मिली हैं। अब तक के इतिहास में पहली बार गुजरात से आयताकार कब्रिस्तान मिला है।इन सभी कंकालों को केरल विश्वविद्यालय भेजा गया है, जहां इनकी उम्र, लिंग और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

गुजरात के कच्छ जिले के धौलावीरा में हड़प्पा संस्कृति से जुड़े हुए कब्रिस्तान मिले हैं। करीब दो महीने की इस खुदाई के बाद पुरातत्‍व विभाग को 250 से ज्यादा कब्रें मिली हैं और यह सभी कब्रे 5000 साल पुरानी बताई जा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यहां पर बड़ी संख्या में मानव आबादी रहा करती थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुरातत्ववेत्ता ने बताया कि खुदाई के दौरान 300 वर्ग मीटर के कब्रिस्तान में करीब 250 कब्रें मिली हैं, इन 250 कब्रों में से अब तक 26 कब्रों की खुदाई हो चुकी है। इस खुदाई में एक कब्र से करीब छह फीट लंबा मानव कंकाल मिला है जो लगभग 5000 साल पुराना है।

कच्‍छ विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के प्रमुख सुरेश भंडारी ने बताया कि अब तक के इतिहास में पहली बार गुजरात में आयताकार कब्रें मिली हैं। इससे पहले कब्रिस्तान में गोलाकार या अर्द्धगोलाकार आकार की कब्रें मौजूद थीं। यहां मिली सभी कब्रें 4,600-5,200 साल पुरानी हैं। भंडारी ने आगे बताया कि इन सभी कंकालों को केरल विश्वविद्यालय भेजा गया है, जहां इनकी उम्र, लिंग और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह खुदाई कच्‍छ विश्वविद्यालय और केरल विश्वविद्यालय ने मिलकर कच्‍छ जिले के लखपत तालुका के खाटिया गांव में की है। इस खुदाई में सबसे बड़ी कब्र लगभग 6.9 मीटर और सबसे छोटी 2.1 मीटर की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन कब्रों में मानव कंकाल के साथ बच्‍चों की भी कब्रें हैं। साथ ही साथ जानवरों के अवशेष भी मिले हैं। खुदाई में सीपी के बने कंगन, ग्राइडिंग स्टोन और पत्‍थर की ब्‍लेड भी मिली हैं। इन सभी अवशेषों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा ताकि इस समुदाय के कार्यों और रिवाजों को समझा जा सके।

बताया गया है कि कब्रों में मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं। एक कब्र में सबसे ज्यादा 19 और सबसे कम 3 बर्तन शव के पैरों के पास रखे मिले हैं। पुरातत्‍ववेत्ता ने बताया कि ऐसे बर्तन पाकिस्‍तान के आमरी, नाल और कोट से भी बरामद हुए थे। भारत के उत्‍तरी गुजरात में ये नागवाडा, छतराद सहेली, मोटी पीपली और कच्‍छ में सुरकोतड़ा और धानेती से मिले थे।

भंडारी ने बताया की खुदाई में मिले बर्तन और पत्थरों के ढेर का जीओ- केमिकल जांच होगी, जिससे पता चलेगा कि तब के लोगों ने इसे कैसे और किन चीजों से बनाया है।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज