लाइव न्यूज़ :

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड में मर गई 50 क्विंटल मछलियां, पिंडदान के कारण उड़ गये प्राण पखेरू

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 28, 2022 20:17 IST

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड में पितृपक्ष के दौरान लाखों लोगों द्वारा पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए किये गये पिंडदान से सैकड़ों-हजारों मछलियों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबनारस के पिशाचमोचन कुंड में पिंडदान के कारण सैकड़ों-हजारों मछलियों की मौत हो गई हैपिशाचमोचन कुंड में जाल की सहायत से अब तक 50 क्विंटल मृत मछलियों को बाहर निकाला गया है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हर साल पितृपक्ष के बाद पिशाचमोचन कुंड में मछलियों की मौत होती है

वाराणसी:पितृपक्ष समाप्त होने के बाद बनारस के मशहूर पिशाचमोचन कुंड में सैकड़ों-हजारों मछलियों की मौत हो गई है और वो पानी की सतह पर तैर रही हैं। खबरों के मुताबिक पिशाचमोचन कुंड से अब तक 50 क्विंटल मृत मछलियों को जाल की सहायत से बाहर निकाला गया है बावजूद उसके अब भी बहुत सारी मृत मछलियां कुंड में पानी की सतह पर तैर रही हैं।

बताया जा रहा है कि पितृपक्ष में लाखों लोगों द्वारा पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए किये गये पिंडदान और विसर्जन के कारण इन मछलियां की मौत हुई है। इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से पूरे कुंड का पानी दूषित हो चुका है और मछलियों के सड़ने के कारण पैदा हो रही तीव्र दुर्गंध आ रही है। जिसके कारण आसपास के लोगों के जीवन दूभर हो गया है।

इस घटना के संबंध में क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी देशभर से लाखों लोग अपने पूर्वजों के तारण के लिए पिशाचमोचन कुंड पर आये थे। यहां पर पंडितों ने विधि-विधान से पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान कराया। जिसके बाद जौ और तील के आंटे में मिली हुई गोलियों को पूजन के बाद कुंड में प्रवाहित करने का नियम है। इस कारण लगभग क्विंटल से ज्यादा आटे की गोलियां कुंड में समाहित की गई।

इन आटे की गोलियों के साथ सिंदूरस रोली, अक्षत भी होता है। जिन्हें मछलियां बड़े चाव से खाती हैं लेकिन भोजन की अधिकता के कारण उनके पेट में और आटे की गोलियों के कारण पूरे कुंड में गैस का निर्णाण होता है। पेट में ज्यादा भोजन होने के कारण मछलियां शिथिल हो जाती हैं और कुंड में बनी गैस के कारण ऑक्सिजन बाधित हो जाती है। इस कारण न केवल इस साल बल्कि हर साल इसी तरह से पितृपक्ष के बाद पिशाचमोचन कुंड में क्लिंटलों से ज्यादा मछलियां मारी जाती हैं।

बताया जा रहा है कि मछलियों के मारने की सूचना मिलने पर वाराणसी नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाल डलवाकर मरी हुई मछलियों को कुंड से बाहर निकलवाया।  इसके साथ ही नगर निगम कुंड को फिर से स्वच्छ बनाने के लिए दवा का छिड़काव भी करा रहा है। 

टॅग्स :वाराणसीKashiपितृपक्ष
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टVIDEO: सीने और कनपटी से सटाकर 4 गोलियां दागी, वाराणसी कॉलेज में छात्र की हत्या का वीडियो, पिता ने अंतिम संस्कार से इनकार किया, आरोपियों का एनकाउंटर करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?