लाइव न्यूज़ :

अधिकारी के व्यक्तिगत खाते में स्वास्थ्य मिशन के 50 लाख रुपए भेजे गए, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 9, 2021 14:53 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), नौ मई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 50 लाख रुपये की धनराशि बलिया जिले में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के व्यक्तिगत बैंक खाते में भेजे जाने के मामले की जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बैंक खाते से 50 लाख रुपए की धनराशि नेट बैंकिंग से हस्तांतरित नहीं हो पाने का हवाला देकर जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के व्यक्तिगत बैंक खाते में इस रकम को जमा किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि उन्होंने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति से शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

इस बीच, एनएचएम के जिला परियोजना प्रबन्धक डॉक्टर आर. बी. यादव ने बताया कि नेट बैंकिंग में दिक्कत की वजह से जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के व्यक्तिगत बैंक खाते में धन का अंतरण किया गया।

उन्होंने बताया कि 294 कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि में गत आठ अप्रैल को यह धनराशि जमा हो गयी है। इसमें कोई अनियमितता या घोटाला नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार तिवारी ने गत 30 मार्च को भारतीय स्टेट बैंक की तिखमपुर स्थित शाखा के प्रबंधक को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, एनएचएम के खाते से कर्मचारियों की भविष्य निधि के 50 लाख रुपये नेट बैंकिंग से अंतरित नहीं होने का हवाला देकर जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के खाते में राशि भेजने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?