लाइव न्यूज़ :

निलंबित सांसदों का 50 घंटे का संसद परिसर में धरना, खुले आसमान के नीचे बिताई पहली रात, खाने का ये है मेन्यू

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2022 11:46 IST

राज्य सभा से इस हफ्ते के लिए निलंबित हुए विपक्ष के 20 सांसद 50 घंटे का प्रदर्शन संसद परिसर में कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने बुधवार को पूरी रात खुले आसमान में बिताई।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद परिसर में 50 घंटे का प्रदर्शन, राज्य सभा से निलंबित सांसद दे रहे हैं धरना। राज्यसभा से निलंबित 20 सांसदों ने बुधवार को पूरी रात संसद परिसर में खुले आसमान के नीचे बिताई।इस धरना के दौरान विपक्षी दलों द्वारा सांसदों के खाने का इंतजाम किया जा रहा है।

नई दिल्ली: जारी मॉनसून सत्र में राज्यसभा के सभापति द्वारा इस पूरे हफ्ते के लिए निलंबित किए गए सांसदों ने इस फैसले के खिलाफ 50 घंटे के विरोध के तहत पहली रात बुधवार को संसद परिसर के खुले आसमान के नीचे बिताई। गुरुवार की सुबह उठने पर ये सांसद अपने मोबाइल फोन देखने, ऑनलाइन वीडियो और तस्वीरें साझा आदि करते नजर आए। 

मौजूदा सत्र में सोमवार और मंगलवार को निलंबित किए गए 20 सांसदों में टीएमसी के सात, डीएमके के छह, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के तीन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दो और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक-एक सांसद शामिल हैं। (सीपीआई) और आम आदमी पार्टी (आप) के हैं।

विरोध कर रहे सांसदों ने टेंट लगाने का अनुरोध भी किया था लेकिन अधिकारियों ने इसे अस्वीकार कर दिया। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे सांसदों को संसद के लाइब्रेरी के बाथरूम में शौचालय का उपयोग करने की अनुमति दी गई।

तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने अपने सहयोगियों के रात सोने की तैयारी करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने निलंबित सांसदों को 50 घंटे तक विरोध नहीं करने की सलाह दी थी। डेरेक ने ट्वीट किया, "मंत्री जी, हम अच्छे हैं। आप घर में अच्छी नींद लें।"

इस बीच विपक्षी दलों ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों के लिए खाने की व्यवस्था की है। इसमें इडली-सांबर, चिकन तंदूरी, गाजर का हलवा और फल आदि शामिल हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस संबंध में रोस्टर को एक खास बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया गया है, जिससे सभी को इसके बारे में जानकारी रहे।

सांसदों के लिए ये हैं खाने के इंतजाम

बुधवार को सांसदों ने नाश्ते में इडली-सांभर खाया जिसका इंतजाम द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा ने किया था। दही-चावल के लंच का भी इंतजाम डीएमके ने किया था। टीएमसी की ओर से रात के खाने में रोटी, दाल, पनीर और चिकन तंदूरी का इंतजाम किया गया। वहीं, द्रमुक की कनिमोझी, जिन्होंने रोस्टर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, वे 'गजर का हलवा' लेकर धरना स्थल पर पहुंची। जबकि टीएमसी ने फलों और सैंडविच की व्यवस्था की।

वहीं, गुरुवार को भी द्रमुक की ओर नाश्ते का इंतजाम किया गया। दोपहर के भोजन के लिए टीआरएस और 'आप' रात के खाने की व्यवस्था करेगी। 'आप' की ओर से सांसदों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए टेंट लगाने की भी जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन अधिकारियों ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रराज्य सभाआम आदमी पार्टीसंजय सिंहटीएमसीDerek O'Brienडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए