लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर इन 6 राज्यों ने लिया बड़ा फैसला, मिल सकती है महंगाई से राहत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 26, 2018 09:41 IST

Petrol & Diesel Price Today's Updates: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर उत्तर भारत के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों ने बैठक की।

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबरः पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसका असर रोजमर्रा की अन्य चीज़ों पर महंगाई के रूप में देखा जा रहा है। इससे निपटने के लिए उत्तर भारत के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में एकरूपता लाने पर चर्चा की गई।

इस बैठक में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हुए। इनके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में इस बात पर भी सहमती बनी की इन राज्यों में आबकारी नीति, ट्रांसपोर्ट परमिट और गाड़ियों के पंजीकरण से जुड़े करों में भी एकरूपता लाई जाए।

इन राज्यों के अधिकारी 15 दिनों में एक रिपोर्ट तैयार करेंगे जिसमें तेल पर लगने वाले वैट पर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में आबकारी से जुड़े सामान पर भी वैट में एकरूपता का सुझाव दिया गया। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसा होने से जहां एक ओर जनता को लाभ होगा, वहीं कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। इससे सरकारों के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

2015 में इन प्रदेशों ने मिलकर वैट की दरें समान करके जनता को राहत दी थी। माना जा रहा है कि इस बैठक के नतीजे भी जनता के लिए राहत साबित होंगे। फिलहाल  दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पेट्रोल पर करीब 27 फीसद और डीजल पर 17 फीसद की दर से वैट लगाया जाता है। अगर दोनों पर रेट 3-4 पर्सेंट तक घटे तो कीमतें 2 रुपये तक कम हो जाएंगी। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर