लाइव न्यूज़ :

अगल-अलग सड़क हादसों में यूपी में 5 लोगों की मौत, लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-कार की आमने-सामने हुई टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2023 10:42 IST

पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम को बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय छबीला के सुमित (21) और अंश (8) तथा सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के खत्री वाड़ा मोहल्ले की आशा (19) और गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थानाक्षेत्र के चीती गांव की पारुल (20) मोटरसाइकिल से बुलंदशहर के खानपुर थानाक्षेत्र के मनिया टिकरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थानाक्षेत्र में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को कुचल दिया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। लखीमपुर खीरी के गोला हरिया गांव के समीप तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत हो गई।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थानाक्षेत्र में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गयी। वहीं लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाना क्षेत्र में भी  गोला-राजागंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में दो राहगीरों जान चली गई।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम को बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय छबीला के सुमित (21) और अंश (8) तथा सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के खत्री वाड़ा मोहल्ले की आशा (19) और गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थानाक्षेत्र के चीती गांव की पारुल (20) मोटरसाइकिल से बुलंदशहर के खानपुर थानाक्षेत्र के मनिया टिकरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

पुलिस के मुताबिक वहां से लौटने के दौरान रास्ते में औरंगाबाद थानाक्षेत्र में चरोरा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे सुमित, अंश और पारुल की मौत हो गई। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनके अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं।

उधर, पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी के गोला हरिया गांव के समीप गोला-राजागंज मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में दो राहगीरों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के निवासी मुन्ना लाल भार्गव (60) और हैदराबाद थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव के निवासी राधेश्याम शर्मा (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में कार के अंदर और ट्रैक्टर पर सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनालखीमपुरबुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष