लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 45,352 नए मामले

By भाषा | Updated: September 3, 2021 10:02 IST

Open in App

भारत में कोविड-19 के 45,352 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 हो गई। वहीं, लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 366 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,895 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,99,778 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 10,195 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.45 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब OTT प्लेटफॉर्म पर तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नियम

भारतMonkeypox: मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए दिशा-निर्देश

भारतगृह मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल देशों में काम करने वाले मानवाधिकार एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया

भारतमहाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर ने सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी का ब्योरा मांगा, हनुमान चालीसा विवाद के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज