लाइव न्यूज़ :

अमरावती संभाग में 6 महीने में 448 किसानों ने की आत्महत्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 5, 2020 11:21 IST

महाराष्ट्र में किसानों के आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअमरावती संभाग में पिछले बीस सालों में 15701 किसानों ने आत्महत्या की हैखुदकुशी के मामले में अमरावती सबसे आगे है. जबकि वाशिम में सबसे कम 33 मामले सामने आए हैं।मई

सुनील चौरसिया

अमरावती संभाग में विगत 6 माह में 448 किसानों ने आत्महत्या की है. कोरोना महामारी के चलते घोषित किए गए लॉकडाउन के दौरान भी खुदकुशी के मामलों में कमी नहीं आई. मई माह में सबसे अधिक 101 किसानों ने आत्महत्या की है.

कभी फसलों का उत्पादन कम या न होने तो कभी प्राकृतिक आपदा के चलते फसलों को नुकसान पहुंचता है. जिससे फसलों के उत्पादन के लिए लिया गया कर्ज अदा नहीं करने की चिंता में अनेक किसान मौत को गले लगा लेते हैं. यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है. अमरावती संभाग में 2001 से लेकर अब तक 15,701 किसान अपनी जान दे चुके हैं. 

सरकार की ओर से भले ही कर्ज माफी सहित अन्य योजनाएं चलाई गई हैं, लेकिन किसान आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. 1 जनवरी से 30 जून 2020 तक संभाग में 448 किसान आत्महत्या के मामले सामने आए हैं. इनमें से 96 मामले पात्र पाए गए हैं. जबकि 102 मामले मदद के लिए पात्र नहीं है. 250 मामलों की जांच जारी है. 15 मामलों में परिजनों को मदद दी गई है.

मई माह में 101 किसानों ने खुदकुशी की

अमरावती संभाग में आने वाले अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल जिले में 1 जनवरी से 30 जून के बीच 448 किसानों ने आत्महत्या की है. इसमें सबसे अधिक मई के माह में 101 मामले सामने आए हैं. जनवरी में 84, फरवरी में 97, मार्च में 55, अप्रैल में 48, मई में 101 और जून माह में 63 आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। खुदकुशी के मामले में अमरावती सबसे आगे है. जबकि वाशिम में सबसे कम 33 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासकिसान आत्महत्यामहाराष्ट्रअमरावती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह