लाइव न्यूज़ :

41 BJP महिला सांसद से मिले PM मोदी, कहा-संसद में हर मुद्दे पर करें चर्चा

By भाषा | Updated: July 12, 2019 13:00 IST

स्वतंत्रता के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की यह सर्वाधिक संख्या है। इनमें से 41 महिला सांसद भाजपा से हैं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ संसद के दोनों सदनों के भाजपा सांसदों की मुलाकात का कार्यक्रम इस उद्देश्य से बनाया गया है ताकि उन्हें प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का मौका मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्दे मुलाकात के दौरान गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16वीं लोकसभा के दौरान भी विभिन्न राज्यों के पार्टी सांसदों से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर भाजपा की महिला सांसदों के साथ शुक्रवार को सुबह नाश्ते पर मुलाकात की। पार्टी के सांसदों को सात समूहों में बांटा गया है और यह पांचवें समूह के साथ उनकी बैठक थी। नवनिर्वाचित 17वीं लोकसभा में कुल 78 महिला सांसद हैं।

स्वतंत्रता के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की यह सर्वाधिक संख्या है। इनमें से 41 महिला सांसद भाजपा से हैं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ संसद के दोनों सदनों के भाजपा सांसदों की मुलाकात का कार्यक्रम इस उद्देश्य से बनाया गया है ताकि उन्हें प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का मौका मिल सके।

इस तरह की मुलाकात उन्हें प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करने का अवसर प्रदान करती है ताकि उनका विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन हो सके, खासतौर पर संसद से जुड़े विषयों के बारे में । बैठक में शामिल एक सांसद ने बताया कि यह अनौपचारिक मुलाकात थी और इस दौरान उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) हमसे बात की।

इस मुलाकात के दौरान गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16वीं लोकसभा के दौरान भी विभिन्न राज्यों के पार्टी सांसदों से मुलाकात की थी और उनसे सरकार के एजेंडे के बारे में चर्चा की थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा सांसदों से अपने घर पर नाश्ते पर मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने युवा सांसदों से पूछा था कि राजनीति के अलावा आप क्या-क्या काम करते हैं? इसके अलावा बाकी कामों में क्या रुचि है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राजनीति के अलावा जो काम आप करते हैं, समाज में वह उभर कर सामने आना चाहिए।

लोगों को उनकी जानकारी होनी चाहिए। पिछले दिनों भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से लेकर 31 अक्टूबर (सरदार पटेल जयंती) तक सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में 150 किलोमीटर पदयात्रा निकालने का निर्देश दिया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार