लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में आग में जलकर खाक हुए फर्नीचर के 40 गोदाम, 5 घंटे तक फायर ब्रिगेड ने चलाया ऑपरेशन

By अनिल शर्मा | Updated: October 16, 2021 15:19 IST

गोदाम में आग लगने के बाद वहां के आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गया। गोदाम के पास रहने वाले निवासियों के मुताबिग आग लगने के तुरंत बाद ही फर्नीचर का पूरा गोदाम आग की लपटों में समा गया।

Open in App
ठळक मुद्देगोदाम में आग लगने के बाद वहां के आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गयाआग को तेजी से फैलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी

महाराष्ट्र: ठाणे में शुक्रवार को एक थोक बाज़ार में लगी आग में फर्नीचर के करीब 40 गोदाम जलकर खाक हो गए। आग लगने की शुरुआत रात 11 बजे हुई थी जिसे 5-घंटे चले अभियान में बुझा दिया गया। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है और जांच जारी है। 

गोदाम में आग लगने के बाद वहां के आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गया। गोदाम के पास रहने वाले निवासियों के मुताबिग आग लगने के तुरंत बाद ही फर्नीचर का पूरा गोदाम आग की लपटों में समा गया। आग को तेजी से फैलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। 

सूचना के मुताबिक गोदाम के जलने से अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि फर्निचर से भरे इस गोदाम में आग लगने से भारी  नुकसान का अनुमान है। फर्नीचर गोदाम में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में आग के तांडव को देखा जा सकता है। गोदाम के हर हिस्से में आग ही आग दिखाई दे रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो