लाइव न्यूज़ :

बिहार के नालंदा में ट्रक से टक्कर में एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, काल के गाल में समा गए इलाज कराने जा रहे 4 लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2020 18:10 IST

हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दुर्घटना के घायलों के अनुसार एंबुलेंस चालक नशे में तेजी व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देएंबुलेंस चालक मरीज को पटना ले जा रहा था कि इसी दौरान चंडी थाना इलाके के गौढ़ापर गांव के समीप घटना घटी.इससे एंबुलेंस पर सवार घायल मरीज शोभा देवी उसके पति वीरू पासवान, सुदामा पासवान और आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई.इस हादसे में एम्बुलेंस पर सवार बालेश्वर पासवान, सरिता देवी और संसार देवी जख्मी हो गई.

पटना: बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. एक घायल महिला को अस्‍पताल ले जा रही एबुलेंस सडक पर ट्रक से टकरा गई. टक्‍कर में एंबुलेंस के परखच्‍चे उड़ गए. घटना जिले के चंडी थाना इलाके के गौढ़ापर में खडी ट्रक में एंबुलेंस की जबर्दस्त टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई.

हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दुर्घटना के घायलों के अनुसार एंबुलेंस चालक नशे में तेजी व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. इसे लेकर उसे आगाह भी किया गया था, लेकिन वह नहीं माना.

घटना के बारे में बताया जाता है कि नगर थाना इलाके के चैनपुरा गांव निवासी वीरू पासवान की पत्नी शोभा देवी रविवार की देर रात छत से गिर गई थी. जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया था.

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे विम्स रेफर किया गया.  एंबुलेंस चालक मरीज को विम्स ना ले जाकर पटना ले जा रहा था कि इसी दौरान चंडी थाना इलाके के गौढापर गांव के समीप उसने लापरवाही से खडे ट्रक में टक्कर मार दी.

इससे एंबुलेंस पर सवार घायल मरीज शोभा देवी उसके पति वीरू पासवान, सुदामा पासवान और आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस हादसे में एम्बुलेंस पर सवार बालेश्वर पासवान, सरिता देवी और संसार देवी जख्मी हो गई.

घायल लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक नशे की हालत में था और तेजी से गाडी चला रहा था. जिस कारण यह घटना घटी. घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाई. घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया.

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटनानालंदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार