लाइव न्यूज़ :

बिहार के कटिहार से देवघर पूजा करने जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2022 18:31 IST

गाड़ी में सवार 6 लोग सवार थे, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, उनकी भी स्थिती चिंताजनक बताई जा रही है। सभी लोग गाड़ी में सवार होकर बाबाधाम पूजा करने जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देड्राइवर को लग गई थी आंख, इस वजह से हुआ हादसामौके पर हो गई थी 3 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पटना: बिहार के कटिहार से झारखंड के देवघर जा रही एक स्कॉर्पियो मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 4 लोग की दर्दनाक मौत हो गई है। गाड़ी में सवार 6 लोग सवार थे, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, उनकी भी स्थिती चिंताजनक बताई जा रही है। सभी लोग गाड़ी में सवार होकर बाबाधाम पूजा करने जा रहे थे। 

ड्राइवर को लग गई थी आंख, इस वजह से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रास्ते में चालक को अचानक नींद आ गई और झपकी लेने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ में टकरा गई। सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये। 

मौके पर हो गई थी 3 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

वहीं गाड़ी के अंदर बैठे 6 लोगों में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। एक अन्य मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। वहीं चालक व एक बच्चे की सांस चल रही है। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से स्कार्पियो को बाहर निकाला जा रहा है।  

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटनाकटिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो