लाइव न्यूज़ :

4 जुलाई का इतिहासः आज के दिन हुआ था स्वामी विवेकानंद का निधन, विज्ञान जगत के लिए लिए भी ये दिन है खास

By भाषा | Updated: July 4, 2020 14:16 IST

भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।

Open in App

नई दिल्लीः विज्ञान जगत के लिए चार जुलाई एक खास दिन है। वर्ष 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली सफलता का ऐलान किया था। जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने गॉड पार्टिकल, यानि 'हिग्स बोसॉन' कण के बेहद ठोस संकेत हासिल किए हैं। इसके अलावा देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने भारतीय दर्शन और चिंतन की समृद्ध परंपरा को विश्व स्तर पर रेखांकित करके उसे सम्मान दिलाया।देश दुनिया के इतिहास में 4 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1760: मीर जाफर का पुत्र मिरान पटना में गंडक नदी के किनारे मारा गया।

1776: अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता से घोषणा की।

1789: ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुलतान के खिलाफ निजाम और पेशवा के साथ एक संधि की।

1810: फ्रांसिसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया

1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।

1881: सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच छोटी पटरी पर ‘टॉय ट्रेन’ चलाई गई।

1897: आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।

1898: भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।

1902: भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन हुआ।

1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

1963: तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।

1986: सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर नया रिकार्ड बनाया।

1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

1999: भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा में खिताब जीता।

2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है। 

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज