लाइव न्यूज़ :

यूएस-कनाडा सीमा पर 4 भारतीयों की हुई ठंड से मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2022 00:22 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मारे गये भारतीयों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए यूएस और कनाडा में मौजूद राजदूतों से इस हादसे पर तत्काल जवाब देने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्दे4 भारतीयों का शव इमर्सन शहर के पास यूएस-कनाडा सीमा पर बरामद हुआकनाडा पुलिस के मुताबिक चारों की मौत भीषण ठंड लगने की वजह से हुईजहां शव मिले, वहां तापमान माइनस 35 डिग्री सेल्सियस था

अमेरिका-कनाडा सीमा से भारतीयों के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे समेत कुल 4 भारतीयों की भीषण ठंड लगने के कारण मौत हो गई है।

इस मामले में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी है कि चार भारतीय लोगों का शव बुधवार को इमर्सन शहर के पास यूएस-कनाडा सीमा पर पाया गया है। पुलिस का मानना है कि सभी लोग यूएस में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मारे गये भारतीयों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका और कनाडा में मौजूद राजदूतों से इस घटना के संदर्भ में तत्काल जवाब देने के लिए कहा गया है।

वहीं कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इस हादसे को गंभीर त्रासदी बताते हुए कहा कि भारतीय काउंसलर की टीम टोरंटो से मैनिटोबा जा रही है। भारत इस दुखद घटना की जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौत भीषण ठंड से हुई है क्योंकि जिस जगह पर उनके शव मिले हैं। वहां का तापमान माइनस 35 डिग्री सेल्सियस था।  ठंड के अलावा मृतकों ने भारी हिमपात और घने कोहरे से भी संघर्ष किया होगा लेकिन वो खुद को बचा नहीं पाये। 

ठंड से हुई भारतीयों की मौत पर कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री के कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि चारों लोगों की मौत पर सरकार की ओर से दुख व्यक्त किया है। बयान में कहा गया है कि कनाडा सरकार मृतकों के परिजनों को अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करती है। 

टॅग्स :कनाडाअमेरिकाS JaishankarForeign MinistryForeign Office
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज