लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 4 बड़े नेता कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से हो सकते हैं गैरहाजिर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2022 15:15 IST

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी सहित दो अन्य वरिष्ठ नेता अनुपस्थित रह सकते हैं। मनमोहन सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे89 साल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह खराब स्वास्थ्य के कारण बैठक में शामिल नहीं होंगेपूर्व प्रधानमंत्री सिंह के अलावा पूर्व रत्रा मंत्री समेत 2 अन्य नेता भी बैठक से किनारा कर सकते हैंशाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली कार्य समिति बैठक में 57 नेताओं को आमंत्रित किया गया है

दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद होने वाली कांग्रेस पार्टी की महामैराथन बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के 4 वरिष्ठ दिग्गज किनारा कर सकते हैं।

समाचार चैनल एनडीटीवी के मुताबिक पार्टी की ओर से लिए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण फैसलों के लिए आयोजित होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य एवं अन्य कारणों से इन नेताओं के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है।

पार्टी नेतृत्व सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी के मिली शर्मनाक हार पर चर्चा होने वाली है। जिसमें 89 साल के हो चुके पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह खराब स्वास्थ्य के कारण शामिल नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री सिंह के अलावा कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी सहित दो और वरिष्ठ नेता पार्टी की इस शीर्ष बैठक से अनुपस्थित रह सकते हैं।

आज शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से कुल मिलाकर 57 नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले खबर मिली थी कि डॉक्टर मनमोहन सिंह आज सुबह सोनिया गांधी के आवास पर हुई पार्टी की रणनीति बैठक में भी नहीं गये थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से संसद के बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस संसदीय समूह द्वारा बैठक आज थी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, के सुरेश और जयराम रमेश सहित अन्य बड़े नेता शामिल हुए थे।

मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

उन्हें पिछले साल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हृदय रोग के इलाज के लिए कार्डियो न्यूरो सेक्शन में भर्ती भी कराया गया था। उससे पहले जनवरी 2009 में डॉक्टर मनमोहन सिंह की कार्डियक बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। 

मौजूदा समय में राज्यसभा के सदस्य डॉमनमोहन सिंह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण सक्रिय सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाये हुए हैं।

इससे पहले अप्रैल 2020 में सोनिया गांधी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को कोरोनो काल में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों को औपचारिक रूप देने के लिए बनी 11 सदस्यीय आंतरिक समिति के प्रमुख नियुक्त किया था। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहसीडब्ल्यूसीकांग्रेसCongress Committeeसोनिया गाँधीदिल्लीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट