लाइव न्यूज़ :

Stampede in Tamil Nadu: भगदड़ में मरने वालों में से 38 शवों की पहचान पूरी, परिजनों को सौंपे गए शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 11:24 IST

Stampede in Tamil Nadu: यह वीडियो सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का है, जहां करूर भगदड़ की घटना के पीड़ितों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिवारों को सौंपे जा रहे हैं।

Open in App

Stampede in Tamil Naduडिंडीगुल के जिलाधिकारी एस. सरवनन ने रविवार को कहा कि 27 सितंबर को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की रैली में हुई भगदड़ में मरने वालों में से 38 की शिनाख्त हो गई है और शव उनके परिजनों को सौंपने के प्रयास जारी हैं। सरवनन ने बताया कि एक महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिलाधिकारी ने कहा, “अभी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही शिनाख्त होगी, हम पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिवार वालों को सौंप देंगे।”

सरवनन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में से 14 के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. सुगंती राजकुमारी ने कहा कि 27 सितंबर को भर्ती किए गए दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनकी हालत में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति है और मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान किया जा रहा है। राजकुमारी ने कहा, “हमें सरकारी अस्पताल में कुल 39 शव मिले और 31 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। दो लोगों की हालत गंभीर है।” 

टॅग्स :Tamil NaduTamil Nadu Govt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?