लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से तीन सैनिकों की मौत, एक घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: February 2, 2018 22:41 IST

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सुबह 11 बजे माचिल सेक्टर में एक गश्ती दल के चार सैनिक बर्फ में दब गए।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन होने की वजह से तीन सैनिकों की मौत हो गई है। वही एक सैनिक घायल है। इस हादसे में जिन सैनिकों की मौत हुई है उनका नाम हवलदार कमलेश सिंह (39) , नायक बलवीर (33) और सिपाही राजींद्र (25) है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सुबह 11 बजे माचिल सेक्टर में एक गश्ती दल के चार सैनिक बर्फ में दब गए। तत्काल बचाव अभियान शुरू कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद चारों सैनिक नजदीकी चौकी तक चलकर गए लेकिन अधिक चोट लगने के कारण उनमें से तीन सैनिकों की मौत हो गई। तीनों सैनिक राजस्थान से थे। 

बता दें कि पिछले दो दिनों से जम्मू-कश्मीर के कई जिलों और कुपवाड़ा में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। बता पिछले महीने ही कुपवाड़ा जिले के तांगदार सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से 11 सैनिकों की मौत हो गई थी। साथ ही हिमस्खलन की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर के भी मौत हो गई थी।  

इससे पहले कुपवाड़ा जिले में ही एक यात्री वाहन भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें 8 लोग सवार थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11

भारतजम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज