जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11

By कोमल बड़ोदेकर | Published: January 6, 2018 04:12 PM2018-01-06T16:12:15+5:302018-01-06T18:47:32+5:30

पवाड़ा-तंगधार रोड पर खूनी नाला इलाके के पास यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो हिमस्खल की चपेट में आ गई थी।

Death toll in Kupwara's Tangdhar avalanche reaches eight: Baseer Ahmed Khan, Divisional Commissioner | जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा हिमस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है इससे पहले यह आंकड़ा आठ बताया जा रहा था। कुपवाड़ा जिले के तांगदार सेक्टर में हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 11 हो गई है, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं हिमस्खलन की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर के भी मारे जाने की खबर है।  

बता दें कि इससे पहले कुपवाड़ा जिले में एक यात्री वाहन भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें 8 लोग सवार थे। मामले की जानकारी देते हुए यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा-तंगधार रोड पर खूनी नाला इलाके के पास हुए हिमस्खल की चपेट में यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो आ गई।

राहत बचाव अभियान अब भी युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन खराब मौसम के चलते बचाव दल को खासा मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है। हादसे के बाद से सेना, पुलिस और SDRF की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

Web Title: Death toll in Kupwara's Tangdhar avalanche reaches eight: Baseer Ahmed Khan, Divisional Commissioner

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे