लाइव न्यूज़ :

Palghar mob lynching: पालघर मामले में बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित, 35 का तबादला

By निखिल वर्मा | Updated: April 29, 2020 14:20 IST

पालघर में 16 अप्रैल को दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना पर जमकर राजनीति हुई है. सोशल मीडिया पर भी महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी हुई.

Open in App
ठळक मुद्देपालघर मामले में पहले ही कासा थाना के दो इंस्पेक्टरों को निलंबित किया जा चुका है. हिन्दू धर्म आचार्य सभा ने दोनों संतों को 28 अप्रैल को श्रद्धांजलि देने की अपील की है.

पालघर लिंचिंग मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पालघर के कासा पुलिस स्टेशन में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में दो पुलिस इंस्पेक्टर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। पालघर पुलिस के प्रवक्ता के बताया कि मंगलवार को थाने से 35 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।

पूरे मामले की विशेष महानिरीक्षक द्वारा जांच की जा रही है और जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है। पालघर की घटना 16 अप्रैल की रात की है जब दो साधू तथा उनका चालक किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से मुंबई से गुजरात के सूरत जा रहे थे। उनके वाहन को पालघर जिले के एक गांव के पास रोक लिया गया जहां भीड़ ने बच्चा चोरी करने के संदेह में तीनों को कार से बाहर निकाला और उनकी लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरि (70), सुशीलगिरि महाराज (35) और चालक निलेश तेलगड़े (30) के रूप में की गई। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस मा्मले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :पालघरमहाराष्ट्रPalgharक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर