लाइव न्यूज़ :

बिहार: सैन्य अभ्यास के दौरान मोर्टार का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गिरने पर 3 लोगों की हुई मौत, 3 ग्रामीण हुए घायल

By भाषा | Updated: March 9, 2023 08:20 IST

हादसे पर बोलते हुए पीड़ित परिवार और घटना की चश्मदीद मंजू देवी ने बताया है कि ‘‘मैं कुछ देर तक कुछ समझ नहीं पाई। लेकिन तभी किसी ने चिल्लाया कि गोला गिरा है। मैंने अपने कई प्रियजनों को दर्द से छटपटाते देखा।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के गया में सैन्य अभ्यास के दौरान एक हादसा हो गया है।यहां पर मोर्टार का गोला फायरिंग रेंज के बाहर गिरने पर तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है। यही नहीं इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए है।

पटना:बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सैन्य अभ्यास के दौरान छोड़े गए मोर्टार का गोला फायरिंग रेंज के बाहर गूलरवेद गांव में गिरा जिससे उसकी चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। इस घटना में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

मामले में क्या बोली पुलिस

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस की एक टीम उस जगह पर डेरा डाले हुए है, जहां विस्फोट से जमीन पर गड्ढा हो गया है और आगे की जांच जारी है। मृतकों में नवदंपति सूरज कुमार और कंचन कुमारी के अलावा उनके एक करीबी रिश्तेदार गोविंद मांझी शामिल हैं। 

परिवार द्वारा होली मनाते वक्त घटी घटना

बता दें कि कंचन अपने पति के साथ भाई के घर होली मनाने आई थीं। ऐसे में कंचन की भाभी मंजू देवी ने हादसे के बारे में बताया, ‘‘हम सभी आंगन के अंदर पूरियां और मालपुए तैयार करने के लिए अपने बर्तन और अन्य सामान एकत्र करने में व्यस्त थे। अचानक एक गगनभेदी आवाज गूंजी।’’ 

हादसे में 6 लोग हुए है घायल- पीड़ित परिवार

मामले में बोलते हुए मंजू देवी ने आगे कहा है कि ‘‘मैं कुछ देर तक कुछ समझ नहीं पाई। लेकिन तभी किसी ने चिल्लाया कि गोला गिरा है। मैंने अपने कई प्रियजनों को दर्द से छटपटाते देखा।’’ भारती के अनुसार विस्फोट में कुल छह लोग घायल हुए जिनमें से तीन लोगों ने गया शहर स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दम तोड़ दिया है।  

टॅग्स :बिहारGayaPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज