लाइव न्यूज़ :

सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण 3 कर्मचारी की मौत

By भाषा | Updated: July 9, 2018 06:16 IST

पुलिस ने कहा कि इन सफाईकर्मियों को कथित रूप से उपयुक्त उपकरण प्रदान करने पर कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है

Open in App

नई दिल्ली, 9 जुलाई: गाजियाबाद में 40 फुट गहरे मुख्य पंपिंग स्टेशन संयंत्र (एम पी एस) में सफाई के लिए नीचे उतरे तीन सफाईकर्मियों की रवविवार (9 जुलाई) को दम घुटने से मौत हो गयी।  लोनी के पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि लोनी की डॉबर कॉलोनी में एम पी एस में यह हादसा हुआ। एम पी एस के अंदर जहरीली गैस से तीनों बेहोश हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बुलबुल, महेश और रोशन के रूप में हुई है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। एन डी आर एफ की टीम के पहुंचने के बाद तीनों शव निकाले गए। पुलिस ने कहा कि इन सफाईकर्मियों को कथित रूप से उपयुक्त उपकरण प्रदान करने पर कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

डेप्युटी एसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि मरने वाले रोशनलाल (38) सहारनपुर के रहने वाले थे। महेश (35) बागपत जनपद के गढी सिरोरा के रहने वाले थे। जबकि बुलबुल मूल रूप से सुभाष नगर, बरेली के रहने वाले थे। पिछले काफी दिनों से लोनी की नसबंदी कॉलोनी में रह रहे थे। प्रशासन ने तीनों मृतकों के परिजनों को तत्काल मदद के रूप में 30-30 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल