लाइव न्यूज़ :

26/11 मुंबई हमले के दौरान मौजूद रहे व्यक्ति के कानों में आज भी गूंजती है गोलियों की तड़तड़ाहट

By भाषा | Updated: November 25, 2018 16:17 IST

पाकिस्तान के आंतकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों के उस हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत करीब 166 लोग मारे गए थे।

Open in App

मुंबई आतंकी हमले के दस साल बीत गये, लेकिन बसपा के पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद को पूरा घटनाक्रम याद है और उस हमले ने उनकी जिन्दगी बदल दी। प्रसाद उस समय मुंबई के ताज होटल में ठहरे थे । उन्होंने बताया कि हमले में जान गंवाने वाले 166 लोगों में उनके परिचित भी शामिल थे । आतंकवादियों की गोलियों की तड़तड़ाहट उनके कानों में आज भी गूंजती है ।

उन्होंने बताया कि वह भाग्यशाली थे जो बच गये । वह होटल की दूसरी मंजिल पर थे और सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच गोलीबारी को उन्होंने एकदम नजदीक से देखा। प्रसाद ने बताया कि वह 48 घंटे तक होटल में फंसे रहे । उन्हें एनएसजी कमांडो ने बचाया । तब तक उत्तर प्रदेश में उनके घर तक खबर पहुंच चुकी थी ।

उन्होंने कहा कि हमले का सदमा अभी भी है हालांकि वह बच गये और उन्हें एक तरह से नयी जिन्दगी मिली ।

भारत में 26/11 जैसा एक और हमला छेड़ सकता है युद्ध

मेरिकी विद्वानों, पूर्व राजदूतों और अधिकारियों ने चेताया है कि अगर भारत पर 26/11 जैसा हमला दोबारा हुआ तो भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने सोमवार को 2008 के मुंबई हमलों की दसवीं बरसी से पहले यह बात कही। 

पाकिस्तान के आंतकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों के उस हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत करीब 166 लोग मारे गए थे। पुलिस ने नौ आतंकियों को मार गिराया था जबकि अजमल कसाब को गिरफ्तार कर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद फांसी पर लटका दिया गया था।  

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेअजमल कसाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारत26/11 Mumbai Attack: 26/11 हमले की 17वीं बरसी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भारततहव्वुर राणा ने जेल से परिवार से बात करने की इजाजत के लिए NIA कोर्ट का रुख किया

भारतIndia-Pakistan Tensions: ये हाफिज और अजहर हमें दे दो मुनीर?, पाकिस्तान की दुम बहुत टेढ़ी

भारत2008 Mumbai attacks: लश्कर-ए-तैयबा और आतंकवादी संगठन के बारे में कई राज खोलेगा तहव्वुर राणा, हर दिन 20 घंटे पूछताछ

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल