लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छोटी सी बात पर अनजान आदमी ने 26 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:55 IST

Open in App

दिल्ली में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर दो लोगों ने चाकू मारकर इस बात पर हत्या कर दी कि उसने ई-रिक्शा में यात्रा कर रहे आरोपियों को शोर नहीं मचाने के लिए कहा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान मोहन गार्डन निवासी लव कुमार (21) और पंजाब के फरीदकोट के रहनेवाले दीपक (23) के रूप में हुई। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रणहौला पुलिस थाने में रात 11 बजकर 30 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आया जिसमें मुख्य गांधी चौक पर हत्या के संबंध में जानकारी मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति को खून में लथपथ पाया। उसे तत्काल डीडीयू अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उत्तराखंड के रुड़की का निवासी है और उसकी पहचान दलीप के रूप में हुई है। वह मोहन गार्डन के तिलक एनक्लेव के पार्ट-1 में रहता था। दलीप के सीने, कमर और जांघ पर चाकू के घाव हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परविंदर सिंह ने बताया कि उत्तम नगर के जायसवाल वाटिका के एक गार्ड गोपाल इस मामले में चश्मदीद है और वह घटनास्थल के निकट एक आरोपी को पकड़ने में सफल रहा। आरोपी लव कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका दोस्त दीपक द्वारका में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद मोहन गार्डन आ रहे थे। वह जिस ई-रिक्शा में सवार थे, उसमें एक और व्यक्ति बैठा था जो उन्हें बार-बार शोर नहीं करने के लिए कह रहा था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। गांधी चौक पर जब ये सभी उतरे तो इनके बीच बहस शुरू हो गई और आरोपी ने पीड़ित को चाकू मार दिया। निकट के इलाक़ों की सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर सह आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी