लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर जिला में 25 मवेशी बचाये गये, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 12:39 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), 26 जून महाराष्ट्र के पालघर जिला के नालासोपारा इलाके में गोकशी के इरादे से एक कमरे में बंद पाये गये 25 मवेशियों को बचा लिया गया और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।

मवेशियों में गाय और बैल शामिल हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस ने सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘पुलिस टीम ने नालासोपारा के वझा मोहल्ला में एक स्थान पर छापा मारा और मवेशियों को बचाया जिन्हें गोकशी के इरादे से एक कमरे में बेहद अस्वच्छ स्थिति में रखा गया था। पुलिस ने वहां रखे एक टेम्पो को भी जब्त कर लिया है जिसे मवेशियों को लाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।’’

पुलिस ने बताया कि मवेशियों को बंधक बनाकर रखने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है जिनकी पहचान सद्दाम मोहम्मद रफीक (27) और शाहनवाज शाह (36) के रूप में हुई है। दोनों ड्राइवर हैं।

पुलिस ने टेम्पो जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि जब्त वाहन, मवेशियों और अन्य उपकरणों की कीमत करीब 13 लाख रुपये है। मवेशियों को सुरक्षा के लिए गोशाला भेज दिया गया है। नालासोपारा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज