लाइव न्यूज़ :

गुजरातः भरूच जिले में काछीपुरा से चंचवेल गांव चरने गए 25 ऊंटों की हुई मौत, 5 लापता, सामने आई ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: May 23, 2023 12:29 IST

ऊंटों के मालिक रहमान काछी ने कहा कि  रविवार दोपहर कुल 77 ऊंटों को चराने के लिए काछीपुरा से चंचवेल गांव लेकर गए थे। कुछ ऊंटों ने खेत में पोखर से कथित तौर पर तरल पदार्थ पिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्दे भरूच जिले के वागरा तालुका के काछीपुरा गांव के पास कम से कम 25 ऊंट मृत पाए गए।आशंका जताई जा रही है कि खेत में दूषित पानी पीने से ऊंटों की मौत हुई है।मालधारी समुदाय के प्रतिनिधियों ने ऊंटों की मौत को लेकर सोमवार को भरूच के ज़िलाधिकारी तुषार सुमेरा को ज्ञापन सौंपा।

सूरतः गुजरात के भरूच जिले के वागरा तालुका के काछीपुरा गांव के पास कम से कम 25 ऊंट मृत पाए गए, जबकि पांच अन्य लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि खेत में दूषित पानी पीने से ऊंटों की मौत हुई है। जिला कलेक्ट्रेट और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) के अधिकारियों ने मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, मालधारी समुदाय के प्रतिनिधियों ने ऊंटों की मौत को लेकर सोमवार को भरूच के ज़िलाधिकारी तुषार सुमेरा को ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस खेत से ऊंटों ने पानी पिया उसमें गहरे रंग का तरल खेत में जमा पाया गया था। जीपीसीबी और जिला कलेक्टर अधिकारी एक तेल पाइपलाइन से संभावित रिसाव की जांच कर रहे हैं। ऊंटों के मालिक रहमान काछी ने कहा कि  रविवार दोपहर कुल 77 ऊंटों को चराने के लिए काछीपुरा से चंचवेल गांव लेकर गए थे। कुछ ऊंटों ने खेत में पोखर से कथित तौर पर तरल पदार्थ पिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

ऊटों के मालिक ने आगे बताया कि ऊटों की तीबयत बिगड़ने के बाद उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। उन्होंने 47 ऊंटों का इलाज किया जो अब स्थिर हैं। रहमान काछी ने बताया कि पांच ऊंट अभी भी लापता हैं। इस बीच, स्थानीय लोगों ने सोमवार को भरूच जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा और घटना की जांच और ऊंटों के लिए पर्याप्त पानी की मांग की है।

एक समुदाय के नेता अब्दुल कामती ने कहा, "हमने ग्रामीणों के लिए सुविधाओं की मांग करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा है।" पर्यावरण कार्यकर्ता रोहित प्रजापति ने कहा कि जितने ऊंट मरे हैं, यह पानी के दूषित होने का मामला लगता है।

 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?