लाइव न्यूज़ :

लड़ाकू विमानों की उत्पादन क्षमता तीन गुना करेगा एचएएल, हर साल बनाए जाएंगे 24 तेजस फाइटर जेट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 27, 2023 16:49 IST

आने वाले समय में भारतीय वायुसेना में लगभग 300 तेजस लड़ाकू विमान शामिल किए जाएंगे। इस मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता में यह महत्वपूर्ण वृद्धि आवश्यक है।

Open in App
ठळक मुद्देएचएएल लड़ाकू विमानों का उत्पादन बढ़ाने जा रहा है मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता में यह महत्वपूर्ण वृद्धि आवश्यक हैहर साल बनाए जाएंगे 24 तेजस फाइटर जेट

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की जरूरतों को देखते हुए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)  लड़ाकू विमानों का उत्पादन बढ़ाने जा रहा है। साल 2027 से लड़ाकू विमानों की उत्पादन क्षमता में तीनगुना वृद्धि करते हुए एचएएल हर साल 24 तेजस लड़ाकू विमानों का निर्माण अपनी फैक्ट्रीयों में करेगा। आने वाले समय में भारतीय वायुसेना में लगभग 300 तेजस लड़ाकू विमान शामिल किए जाएंगे। इस मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता में यह महत्वपूर्ण वृद्धि आवश्यक है।

तेजस के अलावा  एचएएल 126 पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) का निर्माण करने के लिए भी तैयार है क्योंकि भारतीय नौसेना को अतिरिक्त 100 जेट की आवश्यकता है।  तेजी से देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए एचएएल ने बेंगलुरु में तेजस के लिए दो उत्पादन लाइनें स्थापित की हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता सालाना 16 विमान तक उत्पादन करने की है। इसके अतिरिक्त, 2024-25 से प्रति वर्ष 24 विमानों से अधिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एचएएल की नासिक सुविधा में एक तीसरी उत्पादन लाइन स्थापित की जा रही है। एचएएल वर्तमान और भविष्य दोनों तेजस ऑर्डरों की डिलीवरी में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल एचएएल ने अब तक प्रति वर्ष आठ तेजस बनाने की क्षमता प्रदर्शित की है।

बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 83 तेजस मार्क 1-ए विमानों का ऑर्डर दिया है, जिनकी डिलीवरी अगले साल फरवरी में शुरू होने वाली है। वर्तमान में भारतीय वायुसेना के दो स्क्वाड्रन - 45 स्क्वाड्रन और 18 स्क्वाड्रन - तेजस जेट के साथ पूरी तरह से परिचालन में हैं। एचएएल की बढ़ी हुई उत्पादन क्षमताएं भारत की स्वदेशी रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और भारतीय वायुसेना और नौसेना को उन्नत लड़ाकू विमानों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सैन्य रणनीतिकारों का मानना है कि अब भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती चीन है। चीन का मुकाबला करने के लिए वायुसेना और नौसेना दोनों के पास पर्याप्त विमान हों यह समय की जरूरत है। यही कारण है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे तेजस लड़ाकू विमानों को उन्नत हथियारों और इलेक्ट्रानिक्स से लैस किया जा रहा है।

टॅग्स :Hindustan Aeronautics Ltd.Tejas Fighter Jetराजनाथ सिंहइंडियन एयर फोर्सindian air force
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम