लाइव न्यूज़ :

अध्यापक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दंपत्ति से 24 लाख रुपये ठगे

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:29 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 19 नवंबर दंपत्ति को हरियाणा शिक्षक भर्ती परीक्षा (एचटेट) पास कराने और जेबीटी अध्यापक के पद पर नियुक्ति दिलवाने का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगने के सिलसिले में सदर थाना पुलिस ने एक जेबीटी अध्यापक सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव तलोडा निवासी कपिल से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कपिल और उसकी पत्नी मोनिका शिक्षित बेरोजगार हैं। उनके पहचान के विनोद और जेबीटी अध्यापक पद पर कार्यरत सुरेंद्र ने दोनों की एचटेट परीक्षा पास करवाने और उन्हें जेबीटी अध्यापक के पद पर नियुक्ति दिलाने की बात कही और तमाम कागजात पर उनसे हस्ताक्षर करवाए।

पुलिस के अनुसार, मोनिका के पास उसके पिता की सेवानिवृत्ति से मिले 24 लाख रूपये जमा थे। विनोद ने पति-पत्नी को धोखा देते हुए उनके साथ मिलकर दिल्ली में तीनों के नाम से साझा खाता खुलवा लिया।

उन्होंने बताया कि इस बीच विनोद ने नौकरी का झांसा देकर खाते से सारी राशि निकाल ली और उसे वापस नहीं लौटाया।

पुलिस ने बताया कि कपिल ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो विनोद, उसके पिता जयभगवान और सुरेंद्र ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सदर थाना पुलिस ने कपिल की शिकायत पर विनोद, उसके पिता जयभगवान तथा सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज