लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 2291 नए मामले सामने आये, 39 और मरीजों की हुई मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2020 05:32 IST

पश्चिम बंगाल में बुधवार देर रात तक पिछले 24 घंटे में 1615 कोरोना मरीज संक्रमण से ठीक हो गए।  

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल राज्य में उपाचाराधीन मामलों की संख्या 18,450 है।देर रात तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख 39 हजार 467 हो चुकी है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 के रिकार्ड 2,291 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 49,321 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण से 39 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,221 हो गई।

इन मरीजों की मौत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई। राज्य में उपाचाराधीन मामलों की संख्या 18,450 है। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 1,615 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए।  

बता दें कि देश में कोरोनावायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। www.covid19india.org के मुताबिक, 22 जुलाई की रात 11:50 बजे तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख 39 हजार 467 हो चुकी है। आज रात 11:50 बजे तक कोरोना के 45510 नए मामले आए, जबकि 1130 लोगों की मौत हो गई।

31 हजार 863 लोग ठीक हुए। देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख 25 हजार 33 है, जबकि 7 लाख 84 हजार 255 लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत महाराष्ट्र की है। वहां पहली बार एक दिन में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,37,607 हो गई है। हालांकि, 22 जुलाई को 5,552 लोग रिकवर भी हुए। इस तरह वहां रिकवर होने वालों की संख्या 1,87,769 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज