लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के भिंड में जेल की दीवार ढहने से 22 कैदी घायल

By भाषा | Updated: July 31, 2021 10:36 IST

Open in App

भिंड (मप्र), 31 जुलाई मध्य प्रदेश के भिंड जिला जेल में शनिवार तड़के एक बैरक की दीवार गिरने से 22 कैदी घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक कैदी को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि सुबह करीब 5.10 बजे छह नंबर बैरक की दीवार ढह गई। उन्होंने बताया, ‘‘ इस हादसे में 22 कैदी घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल कैदियों में से एक को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है जबकि अन्य कैदियों को जिला अस्पताल ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि घटना के समय जेल में 255 कैदी थे।

सिंह ने कहा,‘‘ जैसे ही हमें सूचना मिली पुलिसकर्मियों को बचाव अभियान के लिए जेल भेजा गया। जेल की इमारत काफी पुरानी है इसलिए हो सकता है पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज