लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: शराब खरीदने के लिए अब 21 साल है जरूरी, सरकार ने वापस लिया 18 साल वाला मसौदा

By भाषा | Updated: January 19, 2023 13:15 IST

मामले में कर्नाटक आबकारी विभाग ने कहा है कि ''9 जनवरी की मसौदा अधिसूचना को नियम में संशोधन करने के लिए प्रकाशित किया गया है, जिसमें 'अठारह साल' शब्दों के स्थान पर 'इक्कीस साल' शब्द रखने का प्रस्ताव है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने अब शराब खरीदने के लिए 21 वर्ष उम्र को जरूरी कर दिया है। ऐसे में इससे कम उम्र वालों को शराब नहीं बेची जाएगी। यही नहीं सरकार ने 18 साल वाला मसौदा को भी वापस ले लिया है।

बेंगलुरु:कर्नाटक में शराब खरीदने के लिए उम्र सीमा घटाकर 18 साल करने संबंधी मसौदा नियमों पर आपत्ति जताए जाने के बाद राज्य सरकार ने प्रस्तावित संशोधन को वापस लेने और सीमा को 21 साल तक बनाए रखने का फैसला किया है। इसे लेकर कर्नाटक आबकारी विभाग ने निर्णय के लिए जनता, संघों और मीडिया द्वारा उठाई गई आपत्तियों का हवाला दिया है। 

विभाग ने निर्णय में क्या कहा है

विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कर्नाटक आबकारी अधिनियम, 1965 की धारा 36(1)(जी) के तहत 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को शराब बेचे जाने पर प्रतिबंध है। जबकि, कर्नाटक उत्पाद शुल्क (लाइसेंस की सामान्य शर्तें) नियम, 1967 के नियम 10 (1) (ई) के अनुसार, 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। 

अधिनियम और नियमों में आयु से संबंधित इस विरोधाभास को दूर करने के लिए और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के अनुसार, कर्नाटक आबकारी अधिनियम 1965 और उसके तहत बनाए गए अनावश्यक पहलुओं की पहचान करने और उन्हें समाप्त करने के लिए कहा गया है। 

मामले में विभाग ने कहा है, ''9 जनवरी की मसौदा अधिसूचना को नियम में संशोधन करने के लिए प्रकाशित किया गया है, जिसमें 'अठारह साल' शब्दों के स्थान पर 'इक्कीस साल' शब्द रखने का प्रस्ताव है।’’ उक्त प्रारूप नियमों के संबंध में प्रभावित होने वाले संभावित व्यक्तियों की आपत्तियों या सुझावों के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है। 

आपत्तियों के मद्देनजर आयु सीमा 18 से 21 साल कर दी गई है

विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ''दिए गए मसौदा नियमों के संबंध में जनता, संघों और मीडिया द्वारा उठाई गई आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए आयु सीमा को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दिया गया है। 

कर्नाटक के नियम 10 (1) (ई) में संशोधन करने के लिए प्रकाशित मसौदा नियम आबकारी (लाइसेंस की सामान्य शर्तें) नियम, 1967 में शब्द 'अठारह साल' की जगह 'इक्कीस साल' को प्रतिस्थापित करते हुए, इसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। 

टॅग्स :कर्नाटकशराबState
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव