लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में एनपीएफ के 21 विधायकों ने बदली पार्टी, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की एनडीपीपी में हुए शामिल, ये हुआ उलटफेर

By भाषा | Updated: April 30, 2022 07:08 IST

एनडीपीपी के प्रवक्ता एम आर जमीर ने कहा कि एनपीएफ के इन विधायकों के दल बदलने के बाद पार्टी के पास 60 सदस्यीय विधानसभा में अब 42 विधायक हैं। एनपीएफ के पास पहले 25 विधायक थे।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में एनपीएफ के पास अब चार विधायक हैं जबकि भाजपा के पास 12 और दो निर्दलीय विधायक हैंविधानसभा अध्यक्ष शरिंगेन लॉन्गकुमार ने 21 एनपीएफ विधायकों के पार्टी बदलने के फैसले को स्वीकार कर लिया है

कोहिमाः नगालैंड में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 21 विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) में शामिल हो गए। एनडीपीपी के प्रवक्ता एम आर जमीर ने कहा कि एनपीएफ के इन विधायकों के दल बदलने के बाद पार्टी के पास 60 सदस्यीय विधानसभा में अब 42 विधायक हैं। एनपीएफ के पास पहले 25 विधायक थे।

विधानसभा में एनपीएफ के पास अब चार विधायक हैं जबकि भाजपा के पास 12 और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष शरिंगेन लॉन्गकुमार ने 21 एनपीएफ विधायकों के पार्टी बदलने के फैसले को स्वीकार कर लिया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम उठाया गया है। दो दिन पहले एनपीएफ अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा था कि पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। 

 वरिष्ठ विधायक इमकोंग एल इमचेन, जो एनडीपीपी में विलय करने वाले 21 एनपीएफ विधायकों में से एक हैं, ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि विलय के पीछे एकमात्र उद्देश्य लंबे नगा राजनीतिक मुद्दे के शीघ्र समाधान के लिए सामूहिक रूप से जोर देना था। वहीं मंत्री और सरकार की प्रवक्ता नीबा क्रोनू ने कहा है कि एनडीपीपी के साथ 21 एनपीएफ विधायकों के विलय के बावजूद, विपक्ष-विहीन संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीए) बरकरार है और साझेदार के रूप में जारी रहेगा।

टॅग्स :नागालैंडहिंदी समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतKoridang Bypoll election result 2026: 3123 वोट से जीत?, बीजेपी के दाओचिर आई इम्चेन ने मारी बाजी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज