लाइव न्यूज़ :

केरल में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या, विरोध में शुरू हुई हड़ताल

By भाषा | Updated: February 18, 2019 13:25 IST

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं- शरद लाल एवं कृपेश की उत्तरी कासरगोड जिले में हत्या कर दी गई थी। युवा कांग्रेस का आरोप है कि सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने इन हत्याओं को कथित रूप से अंजाम दिया है।

Open in App

केरल में युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर विरोध प्रकट करने के लिए राज्य में सोमवार को हड़ताल शुरू हो गई। युवा कांग्रेस द्वारा अचानक बुलाई गई हड़ताल के बाद विभिन्न स्थानों पर सड़कों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध किया गया और सरकारी बसों पर पथराव किया गया। युवा कांग्रेस का आरोप है कि सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने इन हत्याओं को कथित रूप से अंजाम दिया है।

युवा कांग्रेस के नेतृत्व ने सोशल मीडिया के जरिए आधी रात को सुबह से शाम तक चलने वाली इस राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। इससे कुछ ही घंटे पहले उसके कार्यकर्ताओं - शरद लाल एवं कृपेश की उत्तरी कासरगोड जिले में हत्या कर दी गई थी। हड़ताल के शुरुआती घंटों में सामान्य जनजीवन ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ क्योंकि इसकी घोषणा देर रात की गई थी और आम लोगों को इसकी जानकारी बहुत देर से हुई।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोझिकोड, कोल्लम, इदुक्की एवं एर्णाकुलम समेत विभिन्न जिलों में वाहनों की आवाजाही रोकी। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न स्थानों पर केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों पर पथराव किया। कई स्थानों पर दुकानें एवं होटल बंद रहे।

युवा कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 20 फरवरी को होने वाले प्रसिद्ध मंदिर महोत्सव अत्तुकल पोंगला के मद्देनजर हड़ताल नहीं की गई है। विश्वविद्यालय एवं स्कूल मॉडल परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने भी हड़ताल के चलते अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए।

राज्य पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने पुलिस को हड़ताल के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ता कासरगोड में रविवार रात एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात गिरोह ने उन्हें रोका और धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी।

टॅग्स :केरलकेरला कांग्रेस (बी)केरला कांग्रेस (एम)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल