लाइव न्यूज़ :

वीडियो: केदारनाथ की यात्रा कराने वाले घोड़े को 2 लोगों ने जबरदस्ती पिलाया कथित चरस, पुलिस ने लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: June 24, 2023 10:02 IST

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लोगों से एक अपील की है। पुलिस ने लिखा है कि "अपील: ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल कार्रवाई के लिए नजदीकी ड्यूटी पुलिस या 112 पर दी जानी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर केदारनाथ का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो लोगों को एक घोड़े को कथित चरस देते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर एक्शन भी लिया है।

देहरादून: उत्तराखंड में दो घोड़ा संचालकों द्वारा कथित तौर पर जानवर को को जबरदस्ती चरस पिलाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो लोगों को देखा जा रहा है जिन्हें लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये घोड़े के संचालक है और वे उसे ड्रग्स दे रहे है ताकि वह थके नहीं और ज्यादा से ज्यादा सवारी को यात्रा कराए ताकि इससे इनकी कमाई हो सके। 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इस पर एक्शन लिया है और इन संचालकों की पहचान कर रही है। यही नहीं पुलिस ने लोगों से यह अपील की है कि वे इस तरह की घटना को तुरंत रिपोर्ट करें। हालांकि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले इस तरह के और भी केस सामने आ चुके है और इस तरह की घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक घोड़े के नाक में दो लोग कथित तौर पर उसे चरस पिलाने की कोशिश कर रहे है। वीडियो में घोड़े को मुंह हटाते हुए देखा गया है लेकिन वो लोग मानते नहीं है और उसके साथ जबरदस्ती करते जाते है। कथित गांजे के रोल को घोड़े के मुंह में डालने के बाद उसे धुंआ भी छोड़ते हुए देखा गया है।

केदारनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों में से एक ने भी एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि यहां पर घोड़ों को नशीले पदार्थ पिलाए जाते है। उनके अनुसार, यह दावा 100 फीसदी सच है। यही नहीं तीर्थयात्री ने इससे जुड़े कई और बाते भी शेयर किए हैं। 

पुलिस ने लिया यह एक्शन

वायरल वीडियो के जवाब में उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट किया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें एक घोड़े को जबरदस्ती धुआं दिया जा रहा है। हम वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।"

यही नहीं पुलिस ने लोगों से एक अपील भी की है। अपील में पुलिस ने कहा है कि "अपील: ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल कार्रवाई के लिए नजदीकी ड्यूटी पुलिस या 112 पर दी जानी चाहिए।" 

टॅग्स :केदारनाथवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’