लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,948 नए मामले, 27 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:47 IST

Open in App

मुंबई, एक फरवरी महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,948 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,28,347 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 के 27 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 51,109 हो गई।

बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र में सोमवार को 3,289 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक 19,32,294 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 43,701 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसके मुताबिक, राज्य में सर्वाधिक 328 नए मामले मुंबई में सामने आए और इसके साथ ही महानगर में अब तक संक्रमण के 3,09,303 मामने सामने आ चुके हैं।

वहीं, मुंबई में नौ मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,361 हो गई।

बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र में फिलहाल 1,92,382 लोग गृह पृथक-वास में हैं।

राज्य में सोमवार को 39,055 नमूनों की जांच के बाद राज्य में अब तक 1,46,56,223 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर