लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 193 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:17 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार दिसंबर ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 193 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,50,060 पर पहुंच गयी। नए संक्रमितों में 23 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,420 हो गयी है। खुर्दा और जाजपुर जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अभी 2,383 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,39,204 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 233 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा के 30 में से 11 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 88 नए रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद जाजपुर में 14 जबकि कटक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए।

राज्य में 59,736 नमूनों की कोविड-19 जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण की दर 0.32 प्रतिशत हो गयी है। ओडिशा में अब तक करीब 1.63 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र