लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 183 नए मामले

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:01 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),18नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार सुबह कोरोना वायरस संक्रमण के 183 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 20,749 हो गए।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जनपद में अब तक 73 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 119 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर 24 घंटे के अंदर अस्पताल से घर जा चुके हैं वहीं 1,300 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक 19,376 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 4,54,749 नमूनों की जांच की चुकी है।

वहीं दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों की आज से एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना वायरस की जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आज डीएनडी और नोएडा प्रवेशद्वार पर दिल्ली से आने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है । स्वास्थ विभाग की चार टीमें दिल्ली सीमा पर लोगों की एंटीजन जांच कर रही हैं । इस दौरान दिल्ली से नोएडा के बीच यातायात पूरी तरह सामान्य रहा।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि विगत कुछ दिनों में दिल्ली में कोविड-19 का प्रसार तेजी से हुआ है और दिल्ली से रोजाना नोएडा में लाखों लोग काम करने के लिए आते और जाते हैं।

उन्होंने बताया कि इसी वजह से दिल्ली से नोएडा आने वालों की एंटीजन किट के माध्यम से जांच की जा रही है और यह प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज