लाइव न्यूज़ :

पंजाब को फिर सुलगाने की हो रही है साजिश! केंद्र ने भेजी CRPF-RAF की 18 कंपनियां, शाह से मिले सीएम मान

By शिवेंद्र राय | Updated: March 2, 2023 21:45 IST

इस बीच खुफिया एजेंसियों को अमृतपाल सिंह पर हमले की आशंका है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि अमृतपाल पर हमले की आशंका है और इस संबंध में पंजाब पुलिस कोअलर्ट जारी किया गया है। एजेंसियों का मानना है कि पंजाब को एक बार फिर से सुलगाने की साजिश रची जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब सुरक्षा की दृष्टि से एजेंसियों की रडार में हैखालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में थाने पर हमला किया गया थाखुफिया एजेंसियों को अमृतपाल सिंह पर हमले की आशंका है

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से पंजाब सुरक्षा की दृष्टि से एजेंसियों की रडार में है। खालिस्तान समर्थकों की बढ़ती घटनाओं और राज्य में लगातार हो रही गतिविधियों के मद्देनजर केंद्र सरकार जल्द ही राज्य में कोई बड़ा कदम उठा सकती है। इस बात के संकेत इससे मिले हैं कि राज्य में सीआरपीएफ और आरएफ की 18 कंपनिया भेजी जा रही हैं। ये सुरक्षाबल 6 से 16 मार्च तक पंजाब में डेरा जमाए रहेंगे।

गुरूवार, 2 मार्च को  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले ही सीआरपीएफ मुख्यालय की ओर से एक मार्च को जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब में जो कम्पनियां भेजी जाएंगी, उनमें दस कम्पनी सीआरपीएफ और आठ कम्पनी आरएएफ की रहेंगी। सीआरपीएफ की दस कम्पनी झारखंड सेक्टर से पंजाब के लिए रवाना की जा रही हैं।  इन कम्पनियों को कहा गया है कि वे सभी प्रकार के दंगा रोधी उपकरणों, ओपी स्केल आर्म्ज़ व गोला बारूद से लैस रहें।

बता दें कि बीते दिनों अजनाला में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में थाने पर हमला किया गया था। पंजाब सरकार और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को इस बात का शक है कि आने वाले समय में ऐसी और घटनाए हो सकती हैं। दरअसल खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ 23 फरवरी अजनाला पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर लिया था। हथियारों तलवारों व बंदूकों के साथ समर्थकों ने पुलिस पर भी हमला किया था। 

इस बीच खुफिया एजेंसियों को अमृतपाल सिंह पर हमले की आशंका है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि अमृतपाल पर हमले की आशंका है और इस संबंध में पंजाब पुलिस कोअलर्ट जारी किया गया है। एजेंसियों का मानना है कि पंजाब को एक बार फिर से सुलगाने की साजिश रची जा रही है। अमृतपाल सिंह पर किसी भी हमले को लेकर उनके समर्थक भड़क सकते हैं लिहाजा देश विरोधी तत्वों की कोशिश है कि अमृतपाल को निशाने पर लिया जाए। केंद्रीय खुफिया जांच एजेंसियों ने आशंका जताई है कि पंजाब में अशांति फैलाने के लिए देश विरोधी ताकतें ऐसी साजिश रचने की तैयारी में हैं।

टॅग्स :पंजाबअमित शाहभगवंत मानसीआरपीएफPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज