लाइव न्यूज़ :

बच्चे ने पबजी खेलने के चक्कर में मां-बाप के डूबाए 10 लाख रुपए, डांटने पर घर छोड़कर भागा

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 28, 2021 14:14 IST

एक लड़के ने पबजी गेम के चक्कर में पहले अपने माता-पिता के 10 लाख बर्बाद कर दिए और फिर एक नोट लिखकर घर से भाग गया औऱ कहा कि वह कभी वापस नहीं आएगा ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के एक लड़के ने पबजी खेलने के लिए माता-पिता के 10 लाख बर्बाद कर दिए जब माता-पिता ने डांटा तो घर छोड़कर भाग गया माता-पिता के नाम नोट में लड़के ने कहा - कभी वापस नहीं आउंगा

मुंबई : ऑनलाइन गेमिंग की बच्चों को ऐसी लत लगती जा रही है कि माता-पिता की परेशानी बढ़की जा रही है । अब एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है , जब 16 साल के लड़के ने अपने माता-पिता के खाते से 10 लाख रुपए निकालकर पबजी खेल में वर्चुअल कैश खरीदने में लगा दिए । शुरू में बच्चे ने अपने  माता-पिता को बताया था कि पैसे ऑनलाइन गेमिंग सत्र के लिए थे ।

जब वह पबजी में पैसे हार गया और माता-पिता को 10 लाख रुपए बर्बाद करने की बात पता चली तो उन्होंने अपने बच्चे को डांटा-फटकारा । मां-बाप की डांट खाने के बाद जोगेश्वरी के अपनगरीय इलाके में रहने वाला लड़का घर छोड़कर भाग गया । उसने घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता के लिए एक नोट भी लिखा । 

माता-पिता ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

उसके माता-पिता ने बुधवार को एमआईडीसी पुलिस से संपर्क किया था और अपने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी । माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया कि उनके बेटे ने एक नोट छोड़ा था, जिसमें कहा गया था कि वह घर छोड़ रहा है और वापस नहीं आएगा । इसके बाद स्थानीय पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सूचना दी । बच्चे की इस हरकत से माता-पिता और परेशान हो गए । 

पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया 

पुलिस ने लड़के का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया । गुरूवार दोपहर को उसके कुछ दोस्तों के बताए अनुसार और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसका पता लगाया गया । लड़के को उसके घर से कुछ दूरी पर महाकाली  केव्स रोड के पास देखा गया । 

माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनके बेटा को पबजी खेलने की ऐसी लत लगी कि उसने इतनी बड़ी राशि खेल में लगाने से पहले दो बार सोचा भी नहीं । पुलिस टीम ने माता-पिता और बच्चे की भी काउंसलिंग की और स्थिति को संतुलित करने का प्रयास किया । 

आजकल बच्चों में  ऑनलाइन गेमिंग को लेकर ऐसी लत देखने को मिलती है कि  बच्चे आत्महत्या तक कर रहे हैं और तो और पबजी को भारत में बैन भी कर दिया गया था लेकिन बच्चे इसे फिर भी खेलने के लिए बेचैन रहते हैं । ऐसे में माता-पिता की समस्या बढ़ गई है कि इससे कैसे अपने बच्चों को दूर रखें ।  

टॅग्स :PUBGमुंबईमुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'