लाइव न्यूज़ :

16 अगस्त अपना ‘फर्जी’ मतदाता फोटो पहचान पत्र जमा कीजिए?, निर्वाचन आयोग ने राजद नेता तेजस्वी यादव को दोबारा दिया नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2025 21:07 IST

अधिकारी ने पिछले सप्ताह पूर्व उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया था कि वह उस मतदाता पहचान पत्र को जांच के लिए सौंप दें।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। वोटर कार्ड कभी जारी ही नहीं किया।16 अगस्त 2025 को शाम पांच बजे तक जमा कर दें।

पटनाः निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से कहा कि फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना और उसका उपयोग करना अपराध है तथा उन्हें 16 अगस्त तक अपना ‘‘फर्जी’’ मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) जमा करने का निर्देश दिया। पटना (सदर) के अनुमंडल अधिकारी और दीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाता पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) द्वारा इस संबंध में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव को एक नया पत्र जारी किया गया। अधिकारी ने पिछले सप्ताह पूर्व उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया था कि वह उस मतदाता पहचान पत्र को जांच के लिए सौंप दें।

जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वह उनके पास है, जबकि यह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। नवीनतम पत्र में, ईआरओ ने कहा कि पिछले कई वर्षों की मतदाता सूची के अवलोकन से यह निष्कर्ष निकला है कि निर्वाचन आयोग ने यादव द्वारा उद्धृत मतदाता पहचान पत्र संख्या (ईपीआईसी) वाला वोटर कार्ड कभी जारी ही नहीं किया।

पत्र में कहा गया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि उपरोक्त ईपीआईसी फर्जी है। जाली सरकारी दस्तावेज बनाना और उसका उपयोग करना कानून की नजर में एक अपराध है। आपसे एक बार फिर अनुरोध है कि आप अपना स्पष्ट रूप से फर्जी मतदाता पहचान पत्र 16 अगस्त 2025 को शाम पांच बजे तक जमा कर दें।’’ 

टॅग्स :तेजस्वी यादवचुनाव आयोगबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो