लाइव न्यूज़ :

काबुल एयरपोर्ट के बाहर 150 से ज्यादा लोगों को किया गया अगवा, उनमें से ज्यादातर भारतीय : रिपोर्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 21, 2021 14:01 IST

स्थानीय मीडिया की ओर से ऐसी रिपोर्ट है कि काबुल एयरपोर्ट की ओर जाने वाले 150 से अधिक लोगों को तालिबान ने कथित रूप से अगवा कर लिया लेकिन तालिबान इससे इनकार कर रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देअफगान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 150 लोगों को किया गया अगवा, ज्यादातर भारतीयहालांकि तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि यह बात पूरी तरह से गलत है विदेश मंत्रालय इस रिपोर्ट की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है

काबुल :  स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के अधिग्रहण के बाद  मानवीय संकट आ गया है । अपने वतन वापस लौटने के लिए काबुल एयपोर्ट की तरफ जा रहे है 150 सो अधिक लोगों को तालिबान ने कथित रूप से अगवा कर लिया है औकृर उनमें से ज्यादातर भारतीय बताए जा रहे हैं । हालांकि विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और  इस बात की पुष्टि करने की कोशिश की जा रही है ।

 100 से अधिक भारतीयों को किया गया अगवा

रिपोर्टों के अनुसार, अपहरण तब हुआ जब 100 से अधिक भारतीय और कुछ अफगान नागरिक अफगानिस्तान से बाहर निकलने के लिए काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अपहरण किए गए  लोगों को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है और उनके फोन भी जब्त कर लिया गया है ।

तालिबान ने इस बात से किया इनकार 

हालांकि, तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वासेक ने अफगान मीडिया के एक सदस्य को कथित अपहरण की रिपोर्ट को गलत बताया है । उन्होंने कहा कि किसी भारतीय को अगवा नहीं किया गया है बल्कि हम लोगों को एयरपोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं । 

इससे पहले आज, भारतीय वायु सेना के एक C-130J परिवहन विमान ने काबुल से 85 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला । सूत्रों ने शनिवार को बताया कि विमान ने आज सुबह काबुल से उड़ान भरी और ताजिकिस्तान में ईंधन भरने के लिए उतरा ।

पिछले हफ्ते IAF C-17  परिवहन विमान काबुल से लगभग 150 लोगों को वापस लाया, जिनमें भारतीय राजदूत टंडन, भारतीय राजनयिक, अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और कुछ फंसे हुए भारतीय शामिल थे । काबुल के लगभग 40 कर्मचारियों को भी एक अन्य उड़ान में युद्धग्रस्त देश से निकाला गया । लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने में भी काफी परेशानी आई क्योंकि हजारों की संख्या अफगानी लोग देश से बाहर जाने के लिए एयरपोर्ट पर भगदड़ मचाए हुए हैं ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानIndiansKabul
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष