लाइव न्यूज़ :

पलामू के खरगड़ा पंचायत में 15 दिनों में कोविड से 15 लोगों के मरने की आशंका

By भाषा | Updated: May 25, 2021 00:42 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 24 मई पलामू जिले के जिलान्तर्गत खरगड़ा पंचायत में पिछले 15 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से कम से कम 15 लोगों के मरने की आशंका है।

मेदिनीनगर जिला प्रशासन ने इन मौतों की पुष्टि स्वयं एक जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।

उपायुक्त शशिरंजन के निर्देश पर उपविकास आयुक्त शेखर जमुआर ने हैदरनगर प्रखण्ड के खरगड़ा में विशेष जांच दल भेज कर उक्त मौतों की जांच कराई है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, पिछले 15 दिनों में मरने वाले 15 लोगों में बुखार, सर्दी एवं खांसी के लक्षण थे और बाकी सात अलग-अलग बीमारियों से मरे हैं। आशंका है कि इन सभी की मौत कोविड से हुई है, लेकिन सभी मृतकों की कोरोना जांच नहीं होने के कारण इसकी 100 प्रतिशत पुष्टि नहीं हो सकी है।

दूसरी तो खरगड़ा के मुखिया नागेन्द्र मेहता के अनुसार उनकी पंचायत के तहत केवाल और सजवन सलेमपुर में चार-चार, चेचरिया में पांच और खरगड़ा में दो लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सभी की उम्र 40 वर्ष से अधिक है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, खरगड़ा की जनसंख्या लगभग 5,500 और पंचायत में कोई स्वास्थ्य उपकेन्द्र नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?