लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बीजेपी के निशाने पर है कांग्रेस के 15 विधायक, अल्पेश ठाकोर को घेर रहे कांग्रेसी

By महेश खरे | Updated: May 30, 2019 08:08 IST

गुजरात से राज्यसभा की रिक्त होने जा रहीं दो सीटों के उपचुनाव निकट भविष्य में होने हैं. यह सीटें भाजपा प्रमुख अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के कारण रिक्त हो रही हैं. एक सीट के लिए 56 विधायकों का मत चाहिए. उस हिसाब से दूसरी सीट जीतने के लिए भाजपा को लगभग 15 विधायकों की ही जरूरत पड़ेगी.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात से राज्यसभा की रिक्त होने जा रहीं दो सीटों के उपचुनाव निकट भविष्य में होने हैं. अमित चावड़ा एपीएमसी के चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुन लिए गए हैं.अमरेली के विधायक परेश धाननी को लोकसभा चुनाव में भाजपा के नारण काछड़िया से अमरेली सीट पर ही उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा.

लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश कर चुके गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा को मनाने के प्रयास बुधवार को भी जारी रहे. कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके राधनपुर के विधायक अल्पेश ठाकोर ने तो यहां तक कह दिया कि 15 विधायक कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं और कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं. अल्पेश का दावा भाजपा के मिशन राज्यसभा के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है.गुजरात से राज्यसभा की रिक्त होने जा रहीं दो सीटों के उपचुनाव निकट भविष्य में होने हैं. यह सीटें भाजपा प्रमुख अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के कारण रिक्त हो रही हैं. एक सीट के लिए 56 विधायकों का मत चाहिए. उस हिसाब से दूसरी सीट जीतने के लिए भाजपा को लगभग 15 विधायकों की ही जरूरत पड़ेगी.इधर, अमित चावड़ा एपीएमसी के चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुन लिए गए हैं. इसलिए अब प्रदेश अध्यक्ष पद पर नया चेहरा आने की संभावना बढ़ गई है. कांग्रेस प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने माना कि दोनों नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है. इस्तीफे के प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और गुजरात प्रभारी राजीव सातव को भेजे प्रस्ताव में दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में पराजय की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की है.अमरेली के विधायक परेश धाननी को लोकसभा चुनाव में भाजपा के नारण काछड़िया से अमरेली सीट पर ही उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा. यही नहीं गुजरात की सभी 26 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. जबकि अमित चावड़ा आंकलाव से विधायक हैं.कांग्रेस जीतेगी एक सीट अर्जुन मोडवाढिया के अनुसार विधानसभा में आज भाजपा का जो संख्याबल है उस हिसाब एक सीट कांग्रेस मिल जाएगी. इसी कारण अल्पेश पर डोरे डाले जा रहे हैं. मोडवाढिया ने कहा भाजपा कुछ भी कर ले हर हाल में कांग्रेस को राज्यसभा की एक सीट मिलेगी.अल्पेश पर आरोप कपड़वंज से कांग्रेस के विधायक कालूसिंह डाभी ने भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रहा है. अल्पेश के जरिए भाजपा नेता कांग्रेस को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं. डाभी ने कहा मुझे भी लालच दिया गया है. लेकिन मैं कांग्रेस में ही हूं और रहूंगा.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज