लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 147 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 12:27 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 147 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,93,737 हो गए। वायरस से एक और व्यक्ति मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,593 हो गई।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी किए गए 26 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 32 नए मामले सामने आए। इसके बाद, करीमनगर में 12 और संगारेड्डी में नौ नए मामले सामने आए।

राज्य में अभी तक कोविड-19 के कुल 2,93,737 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,89,325 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 2,819 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक 77.28 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.49 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज