लाइव न्यूज़ :

'द बेंगलुरु किड' के नाम से मशहूर 13 साल के बाइक रेसर श्रेयस हरीश की हुई मौत, जानिए कैसे गई जान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2023 14:21 IST

देश के उभरते बाइक रेसर श्रेयस हरीश की जान महज 13 साल की उम्र में एक रेसिंग हादसे में चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक रेसर श्रेयस हरीश की महज 13 साल की उम्र में एक रेसिंग हादसे में जान चली गई हैहरीश स्पेन में बाइक रेसिंग के विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे 'द बेंगलुरु किड' के नाम से मशहूर श्रेयस हादसे के वक्त 200 सीसी की मोटरसाइकिल चला रहे थे

चेन्नई: देश के उभरते बाइक रेसर श्रेयस हरीश की जान महज 13 साल की उम्र में एक रेसिंग हादसे में चली गई है। जानकारी के अनुसार हरीश के सात यह हादसा चेन्नई में हुआ और इस दुर्घटना में उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हरीश मई महीने में स्पेन में आयोजित दोपहिया रेसिंग में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे।

समाचार बेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार 'द बेंगलुरु किड' के नाम से मशहूर श्रेयस शनिवार को चेन्नई के इरुंगट्टुकोट्टई में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप (एनएमआरसी) के दौरान रेस जीतने के लिए तीसरे राउंड के दौरान 200 सीसी मोटरसाइकिल चला रहे थे। लेकिन तभी उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गिरने के क्रम में उनका हेलमेट सिर से फिसलकर दूर जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रेयस हरीश अभी संभलने की कोशिश कर रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक उनके उपर चढ़ गई। जिसके कारण उनके सिर पर चोट लगी। घटना के बाद एनएमआरसी के आयोजकों ने फौरन रेस रोकी और बुरी तरह से घायल हो चुके हरीश को नजदीक के अस्पताल में ले गये, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्रेयस की दुखद मौत के बाद मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए इस विकेंड की बाकी रेस को रद्द कर दिया है। बाइक रेसिंग की दुनिया में हलचल मचाने वाले हरीश ने बीते 26 जुलाई को अपना 13वां जन्मदिन मनाया था।

श्रेयश ने इस साल मई में उस समय भारत के लिए इतिहास रचा जब वह स्पेन में बाइक रेसिंग के विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने भारत में एफआईएम मिनी-जीपी में अपना करियर शुरू किया था और साल 2022 में इस चैंपियनशिप को जीता था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया और उन्हें टीवीएस ने रूकी कप के लिए चुना था। टीवीएस ने श्रेयस हरीश को प्रशिक्षण दिया था और उन्हें रेसिंग के लिए एक टीवीएस बाइक दी थी।

टॅग्स :बाइकचेन्नईबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील