लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ 13 नयी प्राथमिकियां दर्ज

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:37 IST

Open in App

भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के सिलसिले में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के उल्लंघन को लेकर मुंबई में अब तक कुल 32 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 13 प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घाटकोपर और खार में दिन के दौरान दो-दो प्राथमिकी दर्ज की गईं और मुलुंड, विखरोली, भांडुप, पंतनगर, सांताक्रूज, पवई, एमआईडीसी, साकीनाका और मेघवाड़ी पुलिस थानों में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया, "भादंसं की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 और मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। बृहस्पतिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के आयोजकों के खिलाफ 19 प्राथमिकी दर्ज की गई।" हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्री देश भर में इस तरह की यात्राएं आयोजित कर रहे हैं ताकि लोगों से उनके नए कार्यों के लिए आशीर्वाद लेने के साथ-साथ नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार