लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने, यहां कुल मामलों की संख्या हुई 288

By अनुराग आनंद | Updated: April 27, 2020 19:34 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक,सोमवार शाम साढ़े सात बजे तक 8068 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधारावी क्षेत्र के 14 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है।राज्य में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मुंबई:  मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही धारावी में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 288 हो गई है। इसके अलावा धारावी क्षेत्र के 14 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दी है।

बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार शाम तक कुल संक्रमितों की संख्या आठ हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक,सोमवार शाम साढ़े सात बजे तक 8068 मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 342 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 8,068 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण की वजह से 19 और लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 342 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,188 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 

राज्य में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1319 हो गई है। रविवार को पुणे में 55 नए संक्रमण के मामले सामने आए। वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या पुणे में 80 हो गई है। बता दें कि सोमवार शाम तक इस आंकड़े में और अधिक इजाफा हुई है। पालघर में अस्पताल से छुट्टी पाने वाली पहली व्यक्ति बनी तीन साल की बच्चीमहाराष्ट्र के पालघर के दहानु तालुका में कोविड-19 से संक्रमित पाई गई तीन साल की बच्ची अस्पताल से छुट्टी पाने वाली जिले की पहली व्यक्ति बन गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यहां यह बात कही। एक अधिकारी ने बताया कि गंजाड़ इलाके में दसरापाड़ा की निवासी इस बच्ची को रविवार को दहानु उप अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कलेक्टर कालिदास शिंदे ने कहा, ''बच्ची के नमूनों की तीन बार जांच की गई और तीनों ही बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लिहाजा डॉक्टरों ने उसे आज छुट्टी देने का फैसला लिया। वह कोविड-19 से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाली जिले की पहली व्यक्ति बन गई है।'' सहायक कलेक्टर सौरभ खटियार, तहसीलदार राहुल सारंग और टीएचओ संदीप गाड़ेकर बच्ची को अस्पताल लाते समय साथ थे। एक अधिकारी ने कहा, ''बच्ची के संपर्क में आए 224 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से संक्रमित पाए गए सात लोगों का इलाज कर रहा है।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाधारावी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज