लाइव न्यूज़ :

असम में एनडीएफबी के 110 पूर्व उग्रवादी भाजपा में हुए शामिल

By भाषा | Updated: April 19, 2023 09:19 IST

भाजपा कार्यालय में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुलीराम रोंगहांग ने कहा, “एनडीएफबी के कुल 110 पूर्व सदस्य आज हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों से हैं और उग्रवादी संगठन में विभिन्न शीर्ष पदों पर रहे हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में शामिल होने वाले सभी पहले नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सदस्य थे। इन सभी पूर्व उग्रवादियों का नेतृत्व नवीन चंद्र बोडो कर रहे थे।

दीफूः असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार को 100 से अधिक पूर्व उग्रवादी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वे पहले नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सदस्य थे और उनका नेतृत्व नवीन चंद्र बोडो कर रहे थे।

यहां भाजपा कार्यालय में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुलीराम रोंगहांग ने कहा, “एनडीएफबी के कुल 110 पूर्व सदस्य आज हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों से हैं और उग्रवादी संगठन में विभिन्न शीर्ष पदों पर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इससे न केवल कार्बी आंगलोंग में, बल्कि पड़ोसी पश्चिम कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओं जिलों में भी पार्टी मजबूत होगी। इन तीन जिलों का लोकसभा में एक सदस्य द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है। भाजपा के होरेंसिंग बे के पास वर्तमान में यह सीट है।

रोंगहांग ने कहा, “जो सदस्य आज हमसे जुड़े हैं, वे पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार जीतें।” एनडीएफबी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने के समारोह में बे, दीफू विधायक बिद्या सिंह एंग्लेंग और केएएसी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

टॅग्स :असमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह